सोनार समाज की एकजुटता और सामाजिक चेतना का बनेगा मंच, 01 फरवरी को सक्ती में होगा स्नेह सम्मेलन, सांसद कमलेश जांगड़े रहेंगी मुख्य अतिथि

सक्ती/ सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती के तत्वावधान में सोनार समाज स्नेह सम्मेलन (तृतीय वर्ष–2026) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन 01 फरवरी 2026, रविवार को सामुदायिक भवन, कॉलेज रोड सक्ती में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, संगठनात्मक मजबूती और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

       कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद) होंगी। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती करेंगे। सम्मेलन में प्रशासनिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्टजन अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमें
निर्विकार वर्मा (सोनी), डीआईजी (CISF), अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रायगढ़), ए.के. सोनी, संयुक्त संचालक तकनीकी शिक्षा (बिलासपुर),
संतोष गुप्ता (सोनी), डायरेक्टर सांदीपनि ग्रुप ऑफ कॉलेज, शिरिश सोनी (रायपुर), डॉ. शेखर सोनी, एडीओ (अंबिकापुर), मनहरण लाल सोनी (मुंगेली), प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सोनार समाज महासभा, परमेश्वर स्वर्णकार (चांपा), कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सोनार समाज महासभा, अरविंद नाथ सोनी (पोरथा), श्री देव मिनरल्स प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

      सम्मेलन के दौरान अतिथियों का आत्मीय स्वागत, समाज की गतिविधियों पर विचार-विमर्श, मेधावी विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं विशिष्टजनों का सम्मान, साथ ही भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है। आयोजक सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती ने समाज के सभी बंधुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्नेह सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन के माध्यम से समाज को नई दिशा देने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा।