पोरथा में हिंदू नव वर्ष पर विविध कार्यक्रम का आयोजन
सक्ति/ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा पोरथा ने परम पवित्र भगवा ध्वज रोपण कर वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया।सर्व प्रथम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम् पूजनीय डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी को आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया।तत्पश्चात भगवा ध्वज रोपण किया गया।केशव अर्चन गाया गया।भारतमाता, सरस्वती माता, दुर्गा माता, एवम भगवान श्री राम का पूजन अर्चन हुआ।जिला संपर्क प्रमुख श्री विनोद कुमार यादव जी ने सनातन परंपरा में हिंदू नव वर्ष आयोजन के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन से संबोधित किये।संघ प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे से उत्सव का समापन हुआ।
प्रातः 9बजे सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा के भैया बहनों द्वारा भव्य आकर्षक झांकी के साथ घोष की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। गाँव के लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
सायंकाल श्री रामनाम कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन के साथ ग्राम के सभी देवी देवताओं को नारियल अर्पित कर पूजन अर्चन गांव बैगा के नेतृत्व में हुआ। रात्रि में गौरा चौक में भारतमाता की महाआरती एवम रामायण का आयोजन हुआ। इन सभी कार्यक्रमों का ग्रामवासियों ने तहे दिल से स्वागत किया और शुभकामनाएं दिये। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन में ग्रामवासीयों के साथ साथ श्री राम कीर्तन मंडली एवं सरस्वती शिशु मंदिर समिति का विशेष योगदान रहा।


