अवैध धान पर की गई कार्यवाही, जप्त किए गए 321 बोरी धान
सक्ती/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में अतिरिक्त तहसीलदार छपोरा श्री अनुज पटेल ने तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अचरितपाली निवासी श्री अमरसिंह पिता धरमसिंह के ब्यारा से लगभग 321 बोरी धान जप्त किया गया, तहसील कार्यालय छपोरा से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अचरितपाली निवासी श्री अमरसिंह, पिता धरमसिंह के नाम से ग्राम अचरितपाली में 1.509 हेक्टेयर भूमिस्वामी मे दर्ज है, जो कि 5 जनवरी 2026 को टोकन कटवाकर धान बेचा जा चुके है, जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर अमरसिंह के ब्यारे में लगभग 321 कट्टी धान होना पाया गया, जिसका उनके द्वारा कोई स्पष्ट दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए 321 बोरी धान को जप्त किया गया एवं जप्त किए गए धान को कोटवार के सुपुर्दनामा में दिया गया, जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि में अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक किसानो को इस अभियान का पूरा लाभ दिलाया जा सके।



