पोरथा में मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव

सक्ती/  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा पोरथा ने मकर संक्रांति उत्सव मनाया जहाँ भारत माता पूजन एवम भगवाध्वज रोपण कर मनाया, मुख्य वक्ता श्री बुधराम बरेठ जी ने संघ के छः पर्वों के राष्ट्रीय महत्व को बताया।उन्होंने कहा मकर सक्रांति का पर्व भगवान को समर्पित है, सूर्य इस दिन धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश करते हैं, दक्षिणायन से उत्तरायण प्रारंभ होता है। किरणें प्रखर होती जाती है, जो हमें दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ने की प्रेरणा देता है, यह पतित पावनी गंगा का धरती पर अवतरण तथा भीष्म पितामह के स्वर्गारोहण दिवस भी है, अंधकार से प्रकाश की ओर, क्षुद्रता से श्रेष्ठता की ओर जाने की प्रेरणा देता है, छोटे छोटे तिलों की तरह बिखरे समाजको गुड़ रूपी आत्मीयता, स्नेह से बांधकर संगठित करने की प्रेरणा देता है, उत्सव का समापन संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे गायन से हुआ।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन बड़ी मात्रा में उपस्थित थे।